Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » आदिलाबाद » मौसम

आदिलाबाद मौसम

आदिलाबाद आने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी के बीच का है जब मौसम गर्म और आद्र नहीं होता। इन महीनों में यात्रा करना और घूमना काफ़ी आसान होता है। हालांकि पर्यटकों को हल्के गर्म कपडे साथ रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि शाम और रात को मौसम ठंडा हो सकता है।

गर्मी

आदिलाबाद क्षेत्र में गर्मियां बहुत गर्म, आद्रता से भरी और सूखी होती हैं। गर्मी के महीने आम तौर पर मार्च, अप्रैल, मई और जून है। इनमें से मई और जून के महीने सबसे गर्म होते हैं जब तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है। यह समय निश्चित रूप से आदिलाबाद आने के लिए उपयुक्त नहीं है।

मानसून

मानसून का मौसम जुलाई के मध्य से प्रारंभ होकर अगस्त और सितंबर के महीने तक रहता है। आदिलाबाद में मध्यम बारिश होती है और यही कारण है कि किसानों को सिंचाई के लिए नहरों और डैम पर निर्भर रहना पड़ता है। हालांकि मानसून में तापमान कम हो जाता है पर आद्रता का स्तर बहुत बढ़ जाता है।

सर्दी

आदिलाबाद में उत्तर भारत के विपरीत काफ़ी हल्की ठंड पड़ती है। ठंड का मौसम नवंबर से प्रारंभ होकर फरवरी के अंत तक रहता है। इन महीनों के दौरान मौसम सुहावना होता है। दोपहर में तो थोड़ी गर्मी होती है पर शाम को मौसम ठंडा हो जाता है। रात को तापमान और कम हो जाता है।