वेचार बर्तन संग्रहालय या विशाला पर्यावरण कला केंद्र, वास्तुकला और अनुसंधान केंद्र, मूलत: बर्तनों के पुराने इतिहास के बारे में एक रिकॉर्ड है कि पुराने जमाने में आदमी किस तरह के बर्तन इस्तेमाल करता था, विकास के क्रम में कैसे मनुष्य ने बर्तनों के इस्तेमाल में परिवर्तन लाया।
इसे 1981 में विशाला गांव रेस्टोरेंट के पास में स्थापित किया गया था। इस केंद्र में मानव इतिहास के परिवर्तनों की लेखा - जोखा, बर्तनों के रूप में बताया जाता है कि कैसे - कैसे, युग बदलने के हिसाब से मनुष्य ने अपने बर्तनों में भी बदलाव ला दिया और उन्हे अपनी सुविधानुसार बना दिया।
यहां गार्उड जग से लेकर स्टील के बर्तन भी रखे गए जो आज के दौर में इस्तेमाल होते है, कई प्रकार की धातुओं के बर्तन, तांबे, कॉपर, पीतल, जर्मन चांदी आदि, यहां रखे हुए है। पर्यटक, यहां जाकर रेस्टोरेंट में अच्छे भोजन का स्वाद चखने के बाद, विशाला के इस संग्रहालय में सैर कर सकते है।