Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » अहमदाबाद » मौसम

अहमदाबाद मौसम

मानसून के अलावा, यहां जलवायु अत्‍यंत शुष्‍क है। उत्‍तरी हवाएं चलने के कारण जनवरी का मौसम सबसे ठंडा रहता है।

गर्मी

गर्मियों में अहमदाबाद की जलवायु अत्‍यंत शुष्‍क रहती है। यहां गर्मियां मार्च से जून के बीच पड़ती है। इस दौरान न्‍यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस या 81 डिग्री फॉरेनहाइट और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस या 106 डिग्री सेल्सियस रहता है। लगातार बढ़ते वायु प्रदुषण के कारण, यहां का तापमान दिनों - दिन बढ़ता जा रहा है जो पर्यटकों को थोड़ा असहज महसूस करा सकता है।

मानसून

अहमदाबाद में मानसून के दौरान सामान्‍यत: नमी रहती है, यहां दक्षिण - पश्चिम गर्मी मानसून हवाएं चलती है। यहां मानसून के दौरान, भारी वर्षा होती है, यहां होने वाली औसतन वर्षा 800 मिमी./31 इंच है। जून से सितम्‍बर के दौरान यहां बारिश होती है।

सर्दी

अहमदाबाद में सर्दी, सबसे ज्‍यादा जनवरी के महीने में पड़ती है। इस दौरान यहां की जलवायु सुखद रहती है और अहमदाबाद की सैर के लिए यह मौसम सबसे अच्‍छा है।