पाण्डवन रॉक एक ऐसा मंच है जहाँ पर लोगों द्वारा महाभारत काल की सुनी कहानियों का मंचन होता है। ऐसा माना जाता है कि पाँचों पाण्डवों ने अपने राज्य से निष्काषन के दौरान जंगलों में विचरण करते हुये इस गुफा को रहने का स्थान बना लिया था।
इस कारण से यह स्थान महत्वपूर्ण पौराणिक एवं ऐतिहासिक पर्यटक स्थल बन गया है। समय के साथ गुफा एक छोटी सी पहाड़ी में बदल गई है, वहाँ पर शैलचित्रों वाली गुफा की कल्पना करके न जायें। यह जगह शाम को परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिये एक आदर्श है।
यदि आप वृद्ध या विकलाँग नहीं हैं तो चट्टान की चोटी पर आसानी से चढ़ सकते हैं। जब आप ऊपर पहुँच जाते हैं तो वहाँ से नीचे का दृश्य बहुत ही मनोरम होता है। वास्तव में जब आप चढ़ाई कर रहे होते हैं तो कई बिन्दुओं से भी यही अनुभव होता है। अलेप्पी से यहाँ तक बस, टैक्सी या ऑटोरिक्शा द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है।