Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » बेंगलुरु » मौसम

बेंगलुरु मौसम

ठंड का समय बेंगलुरु घूमने के लिए सबसे अच्छा रहता है। इस दौरान मौसम काफी खुशनुमा बना रहता है। हालांकि आप पूरे साल जब चाहें बेंगलुरु घूमने जा सकते हैं।

गर्मी

अगर गर्मी में कुछ मौकों को छोड़ दिया जाए तो बेंलुरु की जलवायु सामान्य बनी रहती है। यहां मार्च से मई तक गर्मी पड़ती है। इस दौरान यहां तापमान 20 डिसे से 35 डिसे के बीच रहता है।

मानसून

मई के बाद बेंगलुरु में बारिश का मौसम शुरू हो जाता है। इस शहर की खास बात यह है कि यहां दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्व दोनों मानसून का असर दिखता है। यही वजह है यहां का मौसम पूरे साल खुशगवार बना रहता है। अगस्त से अक्टूबर के बीच यहां सबसे ज्यादा वर्षा होता है। इस दौरान तापमान 19 डिसे से 29 डिसे के बीच रहता है।

सर्दी

ठंड के समय बेंगलुरु का तापमान 12 डिसे से 29 डिसे के बीच रहता है। यह समय बेंगलुरु घूमने के लिए सबसे अच्छा होता है। यहां नवंबर से फरवरी के बीच ठंड पड़ती है और जनवरी में ठंड अपने चरम पर होती है।