Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » बेकल » मौसम

बेकल मौसम

बेकल में मिले जुले मौसम का अनुभव होता है। अधिकतर समय वातावरण शीतोष्ण रहता है। बेकल की सुंदरता में डूबने के लिए अक्तूबर से मार्च का समय सबसे अच्छा है। इस दौरान मौसम ठंडा और सूखा रहता है। यह माहौल सैर करने एवं आस पास के दृश्य देखने के लिए एक आदर्श है। कई पर्यटक अत्यधिक गर्मी के बावजूद अप्रैल एवं मई के महीनों में यहाँ आते हैं। यदि आपको बारिश पसंद है तो जून से सितंबर के बीच अपनी छुट्टियों की योजना बनाएं।

गर्मी

गर्मियों का मौसम मार्च के महीने से शुरू होता है और यह तपिश मई के महीने तक रहती है। गर्मियों में बेकल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। गर्मियों में यहाँ आइये और धूप में अपनी त्वचा को ताम्र वर्ण कीजिये।

मानसून

बेकल में मानसून का आगमन जून में होता है और यह सितम्बर तक बरसता है। दक्षिण पश्चिम मानसून जून के प्रथम सप्ताह में प्रवेश करता है अपने साथ भारी वर्षा को लेकर आता है। इस दौरान यहाँ की आर्द्रता काफी अधिक, लगभग 90% के करीब होती है। उत्तर पूर्वी मानसून का आगमन अक्टूबर में होता है।

सर्दी

सर्दियों का समय सूखा होता है एवं वातावरण मध्यम रूप से ठंडा होता है। सर्दियों की झलक दिसम्बर से लेकर फरवरी तक देखने को मिलती है। इस समय यहाँ का मौसम बहुत सुहावना होता है। इस समय के दौरान तापमान लगभग 20° सेल्सियस तक नीचे आ जाता है।