Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » भद्राचलम » मौसम

भद्राचलम मौसम

भद्राचलम यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी तक है, जब तापमान एक सब कम समय में है जब तापमान सामान्‍य रहता है। सूरज की गर्मी से दोपहर गर्म पर सहनीय रहती है। शाम के समय, ठंडी हवाएं चलने लगती हैं, जो घूमने व पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए यात्रा को सुखद बना देती हैं। कई पर्यटक सर्दी के दौरान इस जगह पर आना पसंद करते हैं।

गर्मी

शहर में ग्रीष्मकालीन फरवरी के अंत में शुरू होता है और मई के अंत तक रहता है। इन महीनों के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। गर्मियां बेहद गर्म होती हैं, और चिलचिलाती धूप घूमने और दर्शनीय स्थलों की यात्रा को असंभव बना देती है।

मानसून

इस जगह पर जून और सितंबर के बीच मध्‍यम से लेकर भारी वर्षा तक होती है। अक्टूबर के महीने में भी हल्की वर्षा का अनुभव होता है। बरसात के मौसम के दौरान तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक आ जाता है। हालांकि, अभी भी मानसून के दौरान भद्राचलम की यात्रा करना उचित नहीं है।

सर्दी

सर्दी आम तौर पर नवंबर के अंत में शुरू होती है और फरवरी के मध्य तक रहती है। तापमान 27 डिग्री से नीचे आ जाता है, जो बहुत सुखद होता है, लेकिन यहां जनवरी के महीने में भी बहुत ज्‍यादा ठंड नहीं पड़ती है। शाम सुखद हो जाती हैं, हालांकि दोपहर गर्म रहती हैं। रात में एक शाल या एक जैकेट की आवश्यकता हो सकती है।