Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » भावनगर » मौसम

भावनगर मौसम

पूरे वर्ष भावनगर की जलवायु अर्द्ध शुष्क रहती है। यहां गर्मी बहुत गर्म और सर्दियां बहुत ठंडी होती हैं। मानसून में भारी वर्षा होती है।

गर्मी

यहां गर्मियां आम तौर पर बहुत गर्म होती हैं। यहां मार्च, अप्रैल मई और जून के महीने में गर्मियां रहती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 - सी और न्यूनतम तापमान 25 - सी के बीच रहता है. जून में उच्च तापमान के साथ वर्षा हो सकती है, जिस वजह से इस क्षेत्र में नमी हो सकती है।

मानसून

जून से सितंबर के महीने तक, भावनगर में अच्छी वर्षा हो जाती है। इस सीजन के दौरान शहर पूरी तरह से भीग जाता है।

सर्दी

भावनगर में सर्दियां अक्टूबर के महीने से शुरू होती हैं और फरवरी तक रहती हैं। इस दौरान तापमान 32 ー सी से 12 ー सी के बीच रहता है. भावनगर की यात्रा करने के लिए यह सबसे अच्छा समय होता है।