भुवनेश्वर में शॉपिंग करना काफी मजेदार होता है। अगर इसे खरीदारों का स्वर्ग कहा जाए तो गलत नहीं होगा। चाहे आपको निशानियां खरीदनी हो या फिर सजावट के लिए सामना, भुवनेश्वर में आपको तमाम चीजें मिल जाएंगी।
ओडिशा के स्थानीय हस्तशिल्प की यहां विस्तृत श्रृंखला देखने को मिलती है। इनमें शिल्पकारिता का बेहतरीन नमूना देखने को मिलता है। अगर आप ने भुवनेश्वर में नीचे बताई गई चीजें नहीं खरीदी तो आपकी शॉपिंग अधूरी ही मानी जाएगी।
एप्लीक वर्क: एप्लीक वर्क हेंडबैग, छाता, आभूषण पर किया जाता है और यह शानदार होता है।
वुडन वर्क: स्थानीय लोगों द्वारा बनाई गई लकड़ी की चीजें वाकई अद्भुत होती हैं।
मेटल वर्क: घंटा-धातु और कांसे के सहारे यहां कुछ बेजोड़ जीचें बनाई जाती हैं।
वेव वर्क: इक्कट फेब्रिक ओडिशा का प्रसिद्ध वेव वर्क है।
चांदी की महीन जरी: चांदी की महीन जरी से यहां कुछ खूबसूरत चीजें और गहने बनाए जाते हैं।