बीर में साल भर गीली समशीतोष्ण जलवायु का अनुभव होता है। गर्मियों में मौसम गर्म होता है और ठंड में बहुत ज़्यादा ठंड पड़ती है जब तापमान शून्य से भी नीचे चला जाता है।
(अप्रैल से जून): इस क्षेत्र में गर्मी का मौसम अप्रैल में प्रारंभ होता है और जून तक रहता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और निम्नतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस होता है। इस समय यह क्षेत्र दिन के समय बहुत गर्म होता है और मई सबसे अधिक गर्म महीना होता है।
(जुलाई से सितंबर): यहाँ मानसून का मौसम जुलाई में प्रारंभ होता है और सितंबर के महीने तक रहता है। इस दौरान यहाँ का मौसम बहुत आद्र होता है।
(दिसंबर से फरवरी): बीर में ठंड का मौसम हर साल दिसंबर में प्रारंभ होता है और फरवरी तक रहता है। इसदौरानइस क्षेत्र में चरम जलवायु परिस्थितियों का अनुभव होता है जब पारा शून्य डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। यहाँ अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस होता है।