एबुधोउ थांगजिंग मंदिर मोईरंग में स्थित है और मोईरंग को मणिपुर के बिष्णुपुर ज़िले के प्रतिष्ठित शहरों में से एक माना जाता है। यह एक पुराना मंदिर है जो मणिपुर के लोगों के परंपरागत देवता एबुधोउ थांगजिंग को समर्पित है। यह माना जाता है कि भगवान थांगजिंग, मोईरंग को बुरी शक्तियों से बचाते हैं।
एबुधोउ थांगजिंग मंदिर को लाई हरोबा त्यौहार के दौरान रौशनी से चमकाया जाता है। लाई हरोबा त्यौहार मई के महीने में मनाया जाता है। यह परंपरागत त्यौहार प्राचीन हिन्दू देवता एबुधोउ थांगजिंग के सम्मान में मनाया जाता है। इस त्यौहार में नाच, गाना और भोजन होता है जो करीबन एक महीने तक चलता है।
पुरुष और स्त्री अपने पारंपरिक परिधान में होते हैं और मंदिर की तरफ पूजा करते हुए बढ़ते हैं। खम्बा थोइबि नाम का नृत्य रूप, लाई हरोबा त्यौहार में दिखाया जाता है। यह समय मोईरंग जाकर इस त्यौहार का मज़ा लेने के लिए सबसे सही होता है।