Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » बोधगया » मौसम

बोधगया मौसम

अक्टूबर से मार्च के महीने सुहावने होते हैं और बोधगया के आकर्षणों पर जाने के लिये अनुकूल होते हैं। जून से सितम्बर के महीने भी मन्दिरों की छोटी यात्राओं के लिये ठीक होते हैं।

गर्मी

तेज गर्मी के महीने मार्च से मई तक होते हैं। इन महीनों में अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। इस मौसम के दौरान गर्मी बर्दाश्त के बाहर हो सकती है।

मानसून

मॉनसून ऊष्णकटिबन्धीय होता है और बोधगया में पर्याप्त वर्षा होता है। बारिश के महीने जून से लेकर अगस्त तक खिंच जाते हैं और इस दौरान भारी बारिश होने के कारण मौसम चिपचिपा हो जाता है। लेकिन अच्छी बात यह होती है कि मौसम शांत और ठंडा हो जाता है।

सर्दी

सर्दियों का मौसम बहुत सुहावना होता है और दिसम्बर से फरवरी तक जारी रहता है। इस दौरान तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।