यदि समय मिले तो पर्यटक बीआर हिल्स की यात्रा के दौरान डोडा शम्पीज भी देख सकते हैं। अंग्रेजी में इसको 'बिग चम्पक ट्री' कहते हैं। यह पेड़ लगभग 34 मीटर ऊंचा तथा 20 मीटर चौड़ा है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, यह पेड़ लगभग 2000 साल से ज्यादा पुराना है। डोडा शम्पीज मारा बीआर हिल्स से लगभग 4 किमी दूर मंदिर के भीतर स्थित है। यहां पहुंचने पर, पर्यटकों को आस पास के क्षेत्र में कई लिंगम देखने को मिलेंगे।
डोडा शम्पीज मारा सोलिगा जनजाती और अन्य मूल निवासी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अप्रैल के महीने में इस पेड़ पर लाल और पीले रंग के फूल खिलते हैं। पेड़ की शाखाएं चोटी की तरह होती हैं इसलिए इसकी तुलना भगवान शिव से की जाती है। सोलिगा जनजातियों के लिए डोडा शम्पीज मारा एक देवता हैं जो महाशिवरात्रि के मौके पर फायर डान्स करते हैं।
वृक्ष सोलिगा जनजाती की जीवन शैली को दर्शाता है जिसमें प्रकृति मां के साथ उनका संबंध शामिल है। कावेरी नदी की सहायक नदी भारगवी नदी इस वृक्ष के तने से बहती है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यह जलधारा प्रसिद्ध हिन्दु साधु जामदगनी की पत्नी रेणुका का मानवीयकरण है।