Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » चंडीगढ़ » मौसम

चंडीगढ़ मौसम

भारत के अन्य हिस्सों की तरह ही यहां गर्मी, बरसात और ठंड का मौसम होता है। हर मौसम की अपनी खास विशेषता है।

गर्मी

चंडीगढ़ में गर्मी काफी पड़ती है। मार्च मध्य से शुरू होकर जून मध्य तक रहने वाली गर्मी में तापमान 35 डिसे से 42 डिसे के बीच रहता है। कभी-कभी तो पारा 45 डिसे से ऊपर पहुंच जाता है। गर्मी के मौसम में घूमने के लिए चंडीगढ़ जाने से बचना चाहिए।

मानसून

चंडीगढ़ में बरसात का मौसम गर्मी से राहत दिलाने वाला होता है। इस दौरान यहां के दिन का तापमान काफी नीचे पहुंच जाता है। जून अंत से सितंबर मध्य तक चंडीगढ़ में औसत से लेकर भारी वर्षा होती है। बरसत के मौसम के बाद सितंबर मध्य से नवंबर मध्य का मौसम कहीं ज्यादा सुहावना होता है।

सर्दी

नवंबर मध्य से चंडीगढ़ में ठंड पड़नी शुरू हो जाती है, जो कि मार्च मध्य तक रहती है। इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 7 डिसे से 20 डिसे के बीच रहता है। वहीं न्यूनतम तापमान -2 डिसे से 5 डिसे के बीच रहता है। यहां जंगल, बरसात और ओला-वृष्टि होने के कारण ठंड बहुत ज्यादा पड़ती है।