Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» चौल

चौल - एक पुर्तगाली शहर

13

पुर्तगाली भारत का पूर्व शहर, चौल शहर अब एक खंडहर के रूप में है। यह मुंबई से लगभग 60 किमी दूर स्थित है, महाराष्ट्र में दक्षिण की ओर यह रायगढ़ जिले के अंतर्गत आता है।

इतिहास इस तथ्य का गवाह है कि पुर्तगाली पहले चौल में, लगभग 500 साल पूर्व, 1521 में आये। शहर, बाद में अहमदनगर के निजाम शाही सुल्तान के द्वारा 1570 में नष्ट कर दिया गया था। चौल के शहर बाद में 1613 में पुनः बनाया गया

घूमने के स्थान

यह पर्यटन स्थल अलीबाग के पास स्थित है और कई राजवंशों के उत्थान और पतन का गवाह है। शहर पुर्तगाली खंडहर, पुराने चर्चों और आराधनालयों के साथ भरा हुआ है।

चौलो काडू लाइटहउस कोरलाई पोर्ट के निकट है और देखने लायक है। कोरलाई फोर्ट, चौल किले के साथ दो ऐतिहासिक स्थान हैं जो आपको अतीत में ले जाते हैं। एक प्रकृति प्रेमी को रेवडंडा समुद्र तट को अवश्य देखना चाहिए,  जो एक सुंदर स्थान है जहाँ पर अपने निष्क्रिय विचारों में डूब क्षितिज को देखा जा सकता है। दत्ता मंदिर न केवल एक महत्वपूर्ण धार्मिक जगह है, बल्कि इसकी ऐतिहासिक प्रासंगिकता भी है। इस जगह के ऊपर से दृश्य मोहक है।

कुछ तथ्य

चौल में जलवायु साल भर में आकर्षक रहता है। मौसम कभी भी बहुत खराब नहीं होता है बल्कि सुहावना और आमंत्रित करने वाला होता है। सर्दियों में इस ऐतिहासिक शहर को घूमने के लिए एक उपयुक्त समय माना गया है। चौल बहुत अच्छी तरह से हवाई, रेल और सड़क के माध्यम से सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा है। इस छोटे किन्तु मनोरम शहर को बस आप का इंतज़ार है। आगे बढ़िये, और चौल के गहरे ऐतिहासिक अतीत में तल्लीन हो जाइये।  

चौल इसलिए है प्रसिद्ध

चौल मौसम

घूमने का सही मौसम चौल

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें चौल

  • सड़क मार्ग
    चौल, अलीबाग के पास, मुंबई से लगभग 108 किमी की दूरी पर है। यह मुंबई - गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है और आसानी से पहुँचा जा सकता है। यहाँ कई निजी टूर ऑपरेटर और राज्य परिवहन की बसें मुंबई और पुणे जैसे शहरों से चौल के लिए दैनिक शटल सेवा प्रदान कर रहे हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    पेन स्टेशन चौल के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन है, और लगभग 30 किमी दूर है। पेन महाराष्ट्र के अंदर और बाहर के अन्य शहरों से कोंकण रेलवे से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    मुंबई में छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डा चौल के लिये निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। मुंबई हवाई अड्डा दैनिक उड़ानों से भारत के सभी राज्यों और शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
20 Apr,Sat
Return On
21 Apr,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
20 Apr,Sat
Check Out
21 Apr,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
20 Apr,Sat
Return On
21 Apr,Sun