चेन्नई कालीकंबल मंदिर जॉर्ज टाउन में थंबू छेट्टी स्ट्रीट में स्थित है। शहर का एक प्रमुख आर्थिक केन्द्र होने के कारण यह एक चर्चित स्थान है। यह मंदिर हिंदू देवी कालीकंबल को समर्पित है, जिसे भारत के कई हिस्सों में देवी कमाक्षी के रूप में भी पूजा जाता है।
वर्तमान के कालीकंबल मंदिर को 1640 में उस समय बनवाया गया था जब मूल मंदिर नष्ट हो गया था। पुराना मंदिर समुद्र तट के किनारे था और ऐसा माना जाता है कि पुर्तगाली आक्रमणकारियों ने मंदिर को नष्ट किया था। स्थानीय पौराणिक कथा के अनुसार कभी इस मंदिर में देवी कमाक्षी की एक उग्र रूप की पूजा की जाती थी।
देवी के इस रूप को काफी आक्रमक और शक्तिशाली माना जाता था। बाद में देवी के उग्र रूप के स्थान पर कम आक्रमक और ज्यादा शांत देवी कालीकंबल को स्थापित किया गया। देवी कमाक्षी के इस अवतार को शांता स्वरूप माना जाता है।