चेन्नई के बाहरी इलाके में स्थित नवाग्रह मंदिर दरअसल 9 मंदिरों का समूह है। ये 9 मंदिर नौ ग्रहों को समर्पित है। प्रचीन समय में इन मंदिरों के रास्ते काफी दुर्गम थे और सफर काफी मुश्किलों भरा होता था। ऐसा माना जाता था कि मंदिर में प्रार्थना करने से व्यक्ति हर तरह की मुसिबत से दूर रहता है।
सभी 9 मंदिरों को चोजहा काल के दौरान बनवाया गया था और इसकी वास्तशिल्पीय बनावट बेहद अद्भुत है। वैसे तो सभी मंदिरों का अपना विशेष महत्व है, पर समय के साथ-साथ कुछ मंदिर उपेक्षा का शिकार हो गया और आज खराब हालत में है। वहीं कुछ मंदिरों का रखरखाव काफी अच्छे से किया गया और आज भी ये नए प्रतीत होते हैं।
सभी 9 मंदिर के मुख्य देवता भगवान शिव है। हालांकि अलग-अलग मंदिरों में उनके अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। कुछ मंदिरों में भगवान शिव किसी खास ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि वहां उस ग्रह की पूजा नहीं की जाती है।