Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » चिदंबरम » मौसम

चिदंबरम मौसम

तमिलनाडु का सर्दियों का मौसम चिदंबरम की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय है। जब औसत तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। मध्य नवंबर और फरवरी महीने के शुरुवाती दिन चिदंबरम की यात्रा के लिए आदर्श समय है क्योंकि इसके बाद गर्मियों का मौसम शुरु हो जाता है। इस दौरान यहां कई त्योहार मनाए जाते हैं और उन लोगों के लिए एकदम सही समय है जो मंदिरों के इस शहर को महसूस करना चाहते हैं।

गर्मी

चिदंबरम एक ऐसा शहर है जिसकी मौसमी स्थितियों पर ध्यान दिए बिना इसे साल के किसी भी समय में देखा जा सकता है। फिर भी, गर्मियों के दौरान चिदंबरम की यात्रा करना उचित नहीं होगा क्योंकि तमिलनाडु के अधिकांश भागों की तरह इस दौरान तापमान असहनीय हो जाता है।

मानसून

मानसून का मौसम चिदंबरम की सैर करने के लिए साल का अनुकूल समय है लेकिन ध्यान रखें की भारी वर्षा ना होती हो ताकि मंदिरों के इस शहर को देखने में कोई रुकावट पैदा ना हो। तमिलनाडु के अन्य स्थानों की तरह चिदंबरम शहर भी भारी बारिश के लिए कोई अजनबी शहर नहीं है, साथ ही यह गर्मियों में एक रेगिस्तान शहर बन जाता है। मानसून जून के महीने में शुरू होकर सितंबर महीने तक रहता है। पूर्वोत्तर मानसून के कारण इस शहर को वर्षा अक्टूबर और नवंबर के महीनों में भी प्राप्त होती है।

सर्दी

सर्दियों का मौसम चिदंबरम की सैर के लिए सबसे अच्छा समय हो सकता है। इस दौरान तापमान ना ज्यादा गर्म या सर्द बल्कि सहने योग्य रहता है। इस मौसम में होती हलकी बारिश भी आपके चिदंबरम के सुखद अनुभवों में कोई बाधा पैदा नहीं करेगी। चिदंबरम में सर्दियों का मौसम नवंबर के महीने में शुरू होकर फरवरी महीने तक रहता है।