कूर्ग का मौसम गर्मियों के दौरान सुखद रहता है। यहां मार्च से जून तक गर्मी का मौसम रहता है जिस दौरान तापमान 22 से 40 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।
कूर्ग में मानसून का मौसम जून से सितम्बर तक रहता है। इस दौरान मौसम में नमी रहती है लेकिन यहां की सुंदरता में चार चांद लग जाते है। इस मौसम में पर्यटक सुविधानुसार आ सकते है।
कूर्ग में सर्दियों का मौसम अक्टूबर से फरवरी तक रहता है। इस दौरान तापमान 11 से 28 डिग्री सेल्सियस रहता है। यह मौसम कूर्ग की सैर का सबसे अच्छा मौसम होता है।