Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » डलहौजी » मौसम

डलहौजी मौसम

मार्च से नवंबर के बीच में डलहौजी का भ्रमण किया जा सकता है। इस दौरान पर्यटक यहां आकर डलहौजी के सुंदर नजारे को देख सकते हैं। जुलाई से नवंबर के बीच शॉर्ट ट्रिप पर भी पर्यटक यहां आ सकते हैं। दिसम्‍बर से फरवरी के दौरान पर्यटक यहां का मौसम काफी ठंडा रहता है अत: पर्यटक इस दौरान न आएं। डलहौजी आने के लिए पर्यटक अच्‍छे मौसम में आएं और सुरक्षा का विशेष ख्‍याल रखें।

गर्मी

डलहौजी में गर्मियों का मौसम मार्च से मई तक रहता है। इस दौरान यहां का तापमान 15.5  से 25.5  डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। पर्यटक इस मौसम में भ्रमण के लिए आ सकते हैं।

मानसून

डलहौजी में बारिश जून से सितंबर तक होती है। इस दौरान काफी पर्यटक सैर के लिए आते है। यहां की औसत बारिश को अभी तक 214 सेमी. तक दर्ज किया जा चुका है। इस मौसम में यहां आने पर आपके जेहन में यहां की सुंदर यादें बस जाती है। काफी मात्रा में पर्यटक मानसून में यहां की सैर पर आते हैं।

सर्दी

डलहौजी का तापमान सर्दियों के दौरान 10 से 1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इस दौरान बर्फबारी काफी होती है। पर्यटक इस मौसम में ऊनी कपड़ों के साथ आएं।