पूर्वी दिल्ली में एक मंदिर है जो भगवान कृष्ण को समर्पित है जिसका नाम श्री उत्तरा गुरुवायुरप्पन मंदिर है। मयूर विहार इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1983 के दौरान किया गया थाजिसमें दिल्ली के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोग दर्शन करने आते हैं।
यह मंदिर केरल स्थित भगवान कृष्ण के मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है। ये मंदिर अपने वार्षिक कार्यक्रमों के चलते स्थानीय लोगों में बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। यहाँ ये कार्यक्रम हर साल आयोजित किये जाते हैं।
धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के अलावा, मंदिर भी जनता के सामाजिक - सांस्कृतिक विकास को पूरा करता है। मंदिर में एक धर्मार्थ अस्पताल, अर्शा धर्म परिषद चलता है इसके अलावा यह मंदिर शिक्षा और रोजगार को भी बढ़ावा देता है। यहाँ सभागार भी हैं जिनकी आप ऑनलाइन बुकिंग कर इसमें पूजा कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications