Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » धार » मौसम

धार मौसम

धार की यात्रा करने के लिए सबसे अच्‍छा मौसम अक्‍टूबर से नवंबर के बीच का होता है। इन महीनों के दौरान मौसम बहुत ठंडा नहीं होता है। पर्यटकों को इस दौरान आने पर हल्‍‍के ऊनी कपड़े साथ लाने की सलाह दी जाती है।

गर्मी

धार में गर्मियां मार्च से ही शुरू हो जाती है और तापमान धीरे - धीरे बढ़ता जाता है। दिन गर्म रहते है लेकिन रात, दिन की अपेक्षा ठंडी होती है। गर्मी में दिन के दौरान तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। रात के दौरान औसतन तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहता है। गर्मियों के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, इस दौरान दिन शुष्‍क, आर्द्र और गर्म होते हैं।

मानसून

धार में मानसून जून के महीने में दस्‍तक देता है। इस औद्योगिक शहर में जुलाई और अगस्‍त के महीने में सबसे ज्‍यादा बारिश होती है। यहां प्रतिवर्ष औसतन बारिश 1000 एमएम दर्ज की गई है। बारिश के दिनो में यहां सूखी गर्मी और नमी काफी होती है और मौसम में आर्द्रता रहती है।

सर्दी

धार में सर्दियों के दिनों में मौसम काफी सुकुन भरा रहता है। धार में काफी सर्दी पड़ती है लेकिन अक्‍टूबर और नवंबर के महीने में यहां का मौसम भ्रमण करने के लिए सबसे अच्‍छा होता है। सर्दियों में यहां का तापमान 5 डिग्री तक गिर जाता है। एक औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण, धार साल भर लोगों को यहां आने के लिए आकर्षित करता है।