Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » धरमगढ » मौसम

धरमगढ मौसम

धरमगढ़ की यात्रा का सबसे अच्‍छा समय सितम्‍बर से मार्च के दौरान होता है, इस दौरान मौसम काफी ठंडा रहता है। गर्म सूर्य की रोशनी और ठंडी हवा, पर्यटकों के सैर करने के आंनद को दुगना कर देती है। इस अवधि में तापमान भी अनुकूल रहता है। पर्यटकों को इस मौसम में गर्म कपड़े साथ लाने की सलाह दी जाती है।

गर्मी

धरमगढ में गर्मियां अप्रैल से शुरू होकर जून तक चलती है। इस अवधि में मौसम गर्म और शुष्‍क रहता है। तापमान 33 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। लगातार गर्म हवाएं चलती है। गर्मियों का मौसम, धरमगढ की यात्रा के लिए सही नहीं है, इसलिए पर्यटकों को इस मौसम में आने की सलाह नहीं दी जाती है।

मानसून

धरमगढ में मानसून जून के अंत से शुरू होकर अगस्‍त के अंत तक चलता है। इस दौरान कभी - कभार बारिश होती है। यहां के क्षेत्रों में बारिश के दौरान पानी जल्‍दी भर जाता है और क्षेत्रों में बाढ़ आ जाती है। यहां मनाया जाने वाला त्‍यौहार नुआखाई, सितम्‍बर के महीने में धूमधाम से मनाया जाता है, जो यहां आने वाले पर्यटकों के लिए मुख्‍य आकर्षण का केंद्र है।

सर्दी

धरमगढ में सर्दियां, सितम्‍बर के अंत से पड़ना शुरू हो जाती है और फरवरी के अंत तक पड़ती है। इस दौरान तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहता है। दिन की अपेक्षा रात ज्‍यादा ठंडी होती है। पर्यटक गर्म कपड़ों को साथ लाएं और धरमगढ की सैर करें।