सप्तासाज्या, ढेंकानाल का सबसे सुंदर स्थान है। यह स्थान, यहां स्थित भगवान राम के मंदिर के कारण प्रसिद्ध है। यह मंदिर 900 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है। इस मंदिर की पहाड़ी से झरना भी बहता है। यह स्थान, किंवदंतियों और पौराणिक कहानियों से भरा पड़ा है। इस स्थान के आसपास 7 सुंदर पहाडिया हैं इसकी कारण इसका नाम सप्तासज्या पड़ा।
इस स्थान पर स्थित मंदिर भगवान रामेश्वरम शिव, भगवान महावीर, भगवान गणेश और नाबग्रह मंदिर को समर्पित है। यह स्थान यहां के सुंदर दृश्यों के कारण प्रसिद्ध है। राज्य और देश के कई अन्य हिस्सों से पर्यटक यहां भ्रमण करने आते है।