Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » ढेंकानाल » मौसम

ढेंकानाल मौसम

ढेंकानाल की यात्रा का सबसे अच्‍छा मौसम सर्दियों के दौरान होता है। अक्‍टूबर से मार्च तक के बीच यहां की सैर आराम से की जा सकती है। इन महीनों के दौरान, मौसम सुखदायक रहता है और आप आसानी से भ्रमण भी कर सकते है। पर्यटकों को किसी भी प्रकार की गतिविधि में भी कोई दिक्‍कत नहीं होती है। उत्‍सवों के दौरान यहां की सैर पर अवश्‍य आएं।

गर्मी

ढेंकानाल में गर्मी के दौरान मौसम गर्म और शुष्‍क रहता है। ढेंकानाल में मार्च से लेकर मई के अंत तक गर्मी पड़ती है। गर्मी के दौरान ढेंकानाल का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। गर्मियों के दौरान ढेंकानाल की यात्रा सुखद नहीं होती है।

मानसून

ढेंकानाल में मानसून, जून के अंत से सितम्‍बर तक रहता है। इस दौरान जगकर बारिश होती है और लोगों को चि‍लचिलाती गर्मी से राहत मिल जाती है। इस दौरान तापमान में गिरावट आ जाती है।

सर्दी

ढेंकानाल में सर्दियों का मौसम सुखदायी होता है। दिसम्‍बर से फरवरी तक यहां काफी सर्दी होती है। सर्दी के दौरान तापमान 10 से 25 डिग्री सेल्सियस रहता है। ढेंकानाल की यात्रा का सबसे अच्‍छा समय सर्दियों के दौरान होता है।