Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » दीमापुर » मौसम

दीमापुर मौसम

शुष्क मौसम के दौरान प्राथमिक तौर से अक्टूबर से मई तक दीमापुर की यात्रा करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, यदि आप जगह की नमी का अनुभव करना चाहते हैं, तो आप मानसून के दौरान यात्रा कर सकते हैं। फिर भी, आपको गीले मौसम के दौरान उचित कपड़े ले जाने के लिए सावधान रहना चाहिये।

गर्मी

ग्रीष्मकाल मई के महीने में शुरू होता है, जो जगह को बेहद गर्म बनाता है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके अलावा, इस समय के दौरान भी बहुत नमी हो जाती है। नमी 93% तक पहुँच सकती है। मई माह के दौरान यात्रा बोझिल और अप्रिय हो सकती है।

मानसून

'गीला मौसम' यहाँ पृथ्वी को बहुत ठंडा करता है। जून के महीने से, मानसून शुरू होता है और सितम्बर तक बना रहता है। हालांकि जून के दूसरे सप्ताह के दौरान, दीमापुर में दक्षिण पश्चिम मानसून महसूस किया जाता है; जुलाई और अगस्त के महीने में भारी वर्षा होती है। औसतन वर्षा 1500 मिमी तक रहती है।

सर्दी

दीमापुर में सर्दियां अधिक कठोर नहीं होती हैं, क्योंकि मौसम सुखद और शांत होता है। जनवरी में सबसे कम तापमान लगभग 9-10 डिग्री सेल्सियस होता है। सर्दियां यहाँ नवम्बर के अंतिम सपताह से फरवरी तक रहती हैं। कभी-कभी लगभग 4 डिग्री सेल्सियस का कम तापमान भी अनुभव किया जा सकता है।