Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» डोना पाउला

डोना पाउला पर्यटन - एक सुखद अनुभव

12

गोवा की राजधानी, पणजिम का एक उपनगर, डोना पाउला ऐसा पर्यटन स्थल है जहाँ देशी और विदेशी पर्यटक आते रहते हैं। शहर का भाग होने पर भी इस इलाके की गति बहुत धीमी है। यह इलाका शहर के बाहरी भाग में स्थित है और हवाईअड्डे से केवल 23कि.मी. दूर है।

गोवा आने पर डोना पाउला में ठहरने का मुख्य लाभ है कि यह उत्तर और दक्षिण, दोनों के पास है जिससे आप इस पूरी जगह का आनंद ले सकते हैं। एक ही यात्रा में आप पार्टियों से भरपूर उत्तरी बीच और दक्षिण के शांत तथा सुंदर बीचों का आनंद ले सकते हैं।

डोना पाउला का नाम पुर्तगाली शासनकाल के दौरान गोवा के वाइसराय की बेटी, डोना पाउला डि मेनेज़ेस के नाम पर रखा गया था। किंवदंती के अनुसार, एक स्थानीय मछुआरे से शादी करने की इजाज़त न मिलने पर उसने एक चट्टान से कूदकर खुदकुषी की थी। डोना पाउला बीच पर बनी इस चट्टान को ’लवर्स पैरेडाइस’ कहा जाता है। यह पणजिम से लगभग 7कि.मी. दूर है।

डोना पाउला बीच पर आप पानी के खेलों का मज़ा ले सकते हैं और साथ ही बीच और शहर में आप ढेर सारी शॉपिंग कर सकते हैं। अगर आप आसपास के इलाके से नहीं हैं तो मोलभाव ज़रूर करें। डोना पाउला के लिए नियमित टैक्सी और बस सेवा उपलब्ध है। आप किराए पर बाईक या कार भी ले सकते है। साइनबोर्ड की सहायता से आप आसानी से यहाँ पहुँच जाएंगे।

डोना पाउला इसलिए है प्रसिद्ध

डोना पाउला मौसम

घूमने का सही मौसम डोना पाउला

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें डोना पाउला

  • सड़क मार्ग
    प्रसिद्ध मुंबई-गोवा राजमार्ग अथवा राष्ट्रीय राजमार्ग-17 से होते हुए आप मुंबई से गोवा पहुँच सकते है जो मुंबई को सीधे गोवा से जोड़ता है। हालांकि कुछ समय पहले यह रास्ता दो लेन एकसाथ होने के कारण कम प्रयोग किया जाने लगा जिसमें एक लेन ऊपर और एक लेल नीचे है जो कि न केवल खतरनाक है बल्कि आपकी यात्रा को भी लंबा बनाती है। इससे अधिक सुविधाजनक आठ लेनयुक्त एक्सप्रेस मार्ग है जो मुंबई से पुणे की ओर जाता है और जो सतारा राजमार्ग से होते हुए महाराष्ट्र के दूसरे छोर पर स्थित सावंतवाड़ी तक पहुँचता है। गोवा, यहाँ से कुछ ही मिनटों की दूरी पर है। मुंबई, पुणे और महाराष्ट्र के दूसरे शहरों से गोवा के लिए अनेक आरामदायक बस सेवाएँ उपलब्ध हैं। फिर भी आपको लो-फ्लोर वोल्वो सेमी स्लीपर लेने का सुझाव दिया जाता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    उत्तर, दक्षिण तथा केंद्रीय भारत से गोवा रेलमार्ग के द्वारा भली प्रकार जुड़ा है। अधिकतर यात्री सुविधाजनक समय पर मुंबई और गोवा के बीच चलने वाली सुविधाजनक रेल द्वारा यात्रा करते हैं। इससे बेहतर और क्या होगा, रातभर का सफर और किसी को महसूस तक नहीं होता।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    दक्षिणी गोवा में डाबोलिम हवाईअड्डा मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू जैसे बड़े शहरें से भली प्रकार जुड़ा है। हवाईअड्डे से आने जाने के लिए टैक्सियाँ तैयार मिलती हैं। डाबोलिम कोई अंतर्राष्ट्रीय या फिर कस्टम हवाईअड्डा नहीं है, इसलिए विदेशीयात्रियों को मुंबई या दिल्ली जैसे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से होकर आना पड़ता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
20 Apr,Sat
Return On
21 Apr,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
20 Apr,Sat
Check Out
21 Apr,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
20 Apr,Sat
Return On
21 Apr,Sun