बादल महल वास्तुकला के जटिल डिज़ाइन के लिए प्रसिद्द है और यह गैब सागर झील के किनारे स्थित है। यह महल मुगल और राजपूत स्थापत्य कला का सम्मिश्रण प्रदर्शित करता है। इस महल के निर्माण में दवरा पत्थरों का उपयोग किया गया है। इस स्मारक में दो मंच, तीन गुंबद और एक प्रांगण है। गुम्बदों के शीर्ष का आकार आधे खिले हुए कमल के समान है जो इस संरचना की सुंदरता को और अधिक बढाता है।