मां तारा तारिणी हिल श्राइन, पूरे देश में मां तारा के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। यह मंदिर, कुमारी हिल्स पर स्थित है जो ऋषिकुल्या नदी के तट पर है। यह मंदिर, गोपालपुर से कुछ ही किमी. की दूरी पर स्थित है। बहरामपुर रेलवे स्टेशन से इस मंदिर तक की दूरी मात्र 13 किमी. है।
हजारों पर्यटक, नियमित रूप से इस मंदिर में दर्शन करने आते है और माता का आर्शीवाद ग्रहण करते है। इस मंदिर में दो देवियों की प्रतिमा है मां तारा और मां तारिणी। स्थानीय लोगों के द्वारा इन दोनों देवियों को आदिशक्ति का स्वरूप माना जाता है।
इस मंदिर को भारत के आदिशक्ति पीठों में से एक गिना जाता है। यह मंदिर, भुवनेश्वर से 174 किमी. दूरी पर स्थित है, जो उड़ीसा की राजधानी है। इस शहर से मंदिर तक के लिए टैक्सी सुविधा भी उपलब्ध है। देवियों को सोने और चांदी के जवारातों से सजाया गया है।