Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » गुवाहाटी » मौसम

गुवाहाटी मौसम

अक्टूबर से अप्रैल का मौसम गुवाहाटी घूमने के लिए सबसे अच्छा रहता है। अक्टूबर में जहां बारिश काफी कम हो जाती है, वहीं दिसंबर, जनवरी और फरवरी में ठंड का मौसम काफी खुशगवार होता है। इन महीनों में आप यहां के बोहग बीहू और माघ बीहू के उत्सवी माहौल का भी हिस्सा बन सकते हैं।

गर्मी

अप्रैल से गुवाहाटी में गर्मी पड़नी शुरू हो जाती है, जो कि जून-जुलाई तक रहती है। इस दौरान औसत तापमान 22 डिसे से 38 डिसे के बीच रहता है। कई बार यहां की गर्मी परेशान करने वाली होती है। इसलिए बेहतर होगा कि अगर आप गर्मी में गुवाहाटी जा रहे हैं, तो सूती कपड़े जरूर ले जाएं।

मानसून

गर्मी के खत्म होते-होते ही बरसात शुरू हो जाती है। बरसात का मौसम जून से शुरू होकर अगस्त तक रहता है। गुवाहाटी में बरसात का मौसम काफी आरामदायक होता है। यहां पूरे साल 180 सेमी वर्षा होती है।

सर्दी

ठंड का मौसम नवंबर से शुरू होता है और फरवरी तक रहता है। इस दौरान यहां का औसत तापमान 10 डिसे से 25 डिसे के बीच रहता है। रात के समय यहां काफी ठंड पड़ती है। इसलिए इस मौसम में गुवाहाटी जाने पर पर्याप्त ऊनी कपड़े साथ जरूर ले जाएं। यहां ठंड का मौसम कमोबेश खुशगवार ही होता है।