Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » हरिहरेश्वर » मौसम

हरिहरेश्वर मौसम

हरिहरेश्वर की जलवायु उष्णकटिबंधीय है जहाँ गर्म गर्मियाँ, सर्दियाँ ठंडी और वर्षा ऋतु आद्रता से भरी होती है। अक्टूबर से मार्च के बीच का समय हरिहरेश्वर घूमने के लिए उपयुक्त है। ठंड का मौसम दर्शनीय स्थलों की सैर के लिए उपयुक्त है।

गर्मी

यहाँ मार्च से मई तक गर्मी का मौसम होता है जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है। इस दौरान यहाँ घूमने नही आना चाहिए क्योंकि बहुत ज़्यादा गर्मी आपके पर्यटन के कार्यक्रम को खराब कर सकती है।

मानसून

हरिहरेश्वर में दक्षिणी पश्चिमी मानसून के कारण जून से सितंबर तक वर्षा होती है। यहाँ माध्यम वर्षा होती है। मानसून के बाद का मौसम इस स्थान की सैर के लिए उपयुक्त है।

सर्दी

सर्दियों के मौसम की विशेषता यहाँ की सुखद जलवायु है। यहाँ दिसंबर से फरवरी तक ठंड का मौसम रहता है, इस दौरान निम्नतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहता है।