सलारजंग संग्रहालय एक चर्चित म्यूजियम है, जहां हैदराबाद के समृद्ध और गौरवशाली इतिहास को प्रदर्शित किया जाता है। देश के तीन राष्ट्रीय संग्रहालय में से सलारजंग संग्रहालय भी एक है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। यहां पेरिस, जापान, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, चीन, नेपाल, बर्मा, मिस्र और भारत के विभिन्न हिस्सों से एकत्रित की विशाल संख्या में चीजें रखी गई हैं।
संग्रहालय में कार्पेट, फर्नीचर, मूर्ति, पेंटिंग्स, पांडुलिपि, मृत्कला, टेक्सटाइल, घड़ी और धातु की अन्य चीजें रखी गई हैं। यह सभी चीजें सलार जंग परिवार की थी, जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को मिली। मजेदार बात यह है कि इनमें से कुछ चीजें पहली शताब्दी की भी हैं।
नवाब मीर यूसुफ अली खान सालार जंग तृतिय ने 35 सालों के दौरान अपने धन का एक बड़ा हिस्सा इन चीजों को इकठ्ठा करने मे खर्च कर दिया था। ऐसा माना जाता है कि आधे से ज्यादा चीजें तो उन लोगों ने लूट लिए जिन्हें इसके देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।