Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » जयंतिया हिल्स » मौसम

जयंतिया हिल्स मौसम

जयंतिया हिल्स पर मौसम बहुत मेहरबान है। आप साल के किसी भी महीने में यहां घूमने जा सकते हैं। बारसात में जहां पूरा जयंतिया हिल्स जीवंत हो उठता है, वहीं ठंड और गर्मी के समय घाटियां अलग ही रंग में नजर आती हैं। आप अपनी सुविधानुसार किसी भी मौसम में जयंतिया हिल्स जाने की योजना बना सकते हैं।

गर्मी

जयंतिया हिल्स में गर्मी का मौसम काफी सुहावना होता है। इस दौरान यहां न ज्यादा गर्मी पड़ती है और न ही ज्यादा ठंडक। यह मौसम जयंतिया हिल्स घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस दौरान आप यहां ट्रेकिंग और हाइकिंग का आनंद भी उठा सकते हैं।

मानसून

बरसात मेघालय का अभिन्न हिस्सा है। जयंतिया हिल्स में भारी बारिश होती है। यहां बरसात का मौसम जून में शुरू होता है और अगस्त-सितंबर तक रहता है। अगर आप इस मौसम में जयंतिया हिल्स घूमने जा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि अत्याधिक वर्षा से यहां नियमित भू-स्खलन होता है। विशेष रूप से मालीदोर के पास सिलचर मार्ग पर।

सर्दी

जयंतिया हिल्स में नवंबर से फरवरी के बीच ठंड का मौसम रहता है। इस दौरान यहां कड़ाके की ठंड पड़ती है और पारा 2-3 डिसे तक पहुंच जाता है। हालांकि दिन के समय धूप खिली रहती है, जिससे आउटडोर एक्टिविटी में परेशानी नहीं होती है।