शक्ति वॉटरफॉल्स को “S” वॉटरफॉल्स भी कहा जाता है क्योंकि इसका आकार अंग्रेज़ी के एस अक्षर जैसा है। यहाँ पहाड़ियों से लगभग 20 मीटर की ऊंचाई से पानी गिरता है। यह स्थान घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है जिसका उपयोग अक्सर कैम्पिंग के लिए मैदान के रूप में किया जाता है।
पास के क्षेत्रों से खेलप्रेमी और युवा यहाँ ट्रेकिंग के लिए आते हैं। गरजते हुए प्रपात के अलावा शांत जंगल और चहचहाते पक्षी यहाँ के वातावरण को अच्छा बनाते है। अत: यह स्थान ध्यान करने के लिए भी उपयुक्त है।
यात्रियों को रहने के लिए यहाँ कई लॉज और होटल हैं जो यात्रियों को घर जैसा एहसास देते हैं। एक बार इस स्थान की सिआर करने पर इसकी यादें हमेशा आपके साथ रहती हैं। यह स्थान फोटोग्राफरों के लिए भी उपयुक्त स्थान हैं।