Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कडपा » मौसम

कडपा मौसम

कडपा आने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर, जनवरी और फरवरी के महीने हैं। इस समय मौसम बहुत सुहावना होता है जिस कारण आपकी यात्रा बहुत आरामदायक हो जाती है। हालांकि शाम और रात को थोड़ी ठंड हो जाती है इसलिए आपको हल्के गर्म कपडे साथ रखने की सलाह दी जाती है।

गर्मी

कडपा में उष्णकटिबंधीय जलवायु होती है इसलिए यहाँ गर्मियां बहुत गर्म होती हैं। गर्मियों में तापमान 32-37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। गर्मी का मौसम मार्च से प्रारंभ होकर जून तक रहता है। मई और जून सबसे गर्म महीने होते हैं। गर्मियां केवल गर्म ही नहीं होती बल्कि सूखी और आद्र भी होती हैं इसलिए इस दौरान यहाँ यात्रा करना बहुत कठिन हो जाता है।

मानसून

कडपा में मानसून का मौसम जून के अंत से प्रारंभ होता है और जुलाई, अगस्त, सितंबर तह लगातार बना रहता है। यहाँ की जलवायु उष्णकटिबंधीय होने कारण अक्टूबर और नवंबर के महीनों में यहाँ हल्की बारिश होती है। इस स्थान पर मध्यम से भारी बारिश होती है। तापमान कम हो जाता है पर आद्रता की मात्रा बढ़ जाती है। कडपा आने के लिए मानसून का समय उपयुक्त नहीं है।

सर्दी

उष्णकटिबंधीय जलवायु क्षेत्र में आने के कारण यहाँ हल्की ठंड पड़ती है। हालांकि ठंड में भी धुप काफ़ी तेज़ होती है परन्तु असहनशील नहीं होती। आप दोपहर में भी बाहर जा सकते हैं। शाम और रात का मौसम बहुत सुहावना होता है। यहाँ ठंड के महीने आम तौर पर नवंबर, दिसंबर, जनवरी और फरवरी के हैं। तापमान कम होने पर आद्रता का स्तर भी कम हो जाता है।