Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कालाहांडी » मौसम

कालाहांडी मौसम

कालाहांडी आने के लिए सबसे अच्छा मौसम मानसून का होता है। बारिश हल्की और कम समय के लिए होने के कारण आप इस समय शहर आ सकते है और कई आकर्षण केंद्रों का मज़ा ले सकते हैं। इस समय झरने अपने चरम पर होते हैं और चिलचिलाती धूप के बाद हरे जंगल ताज़गी प्रदान करते हैं।

गर्मी

मार्च से जून के बीच यहाँ गर्मियाँ होती हैं। इस समय औसत तापमान 41डिग्री से. तक पहुँच जाता है। अधिकतम तापमान 45डिग्री से. ऊपर पहुँच जाता है जबकि न्यूनतम तापमान कभी भी 33डिग्री से. कम नहीं होता है। सारे कालाहांडी में लगातार चलती गर्म हवाएं यहाँ के जीवन को असहज करती हैं।

मानसून

मानसून का मौसम जुलाई से सितंबर तक होता है। मानसून के दौरान कालाहांडी में हल्की बारिश होती है और मौसम सुहावना हो जाता है। इस समय कालाहांडी आना एक सुखद अनुभव हो सकता है।

सर्दी

सर्दियों का मौसम बहुत छोटा और केवल दिसंबर से फरवरी तक होता है। इस समय पारा 5डिग्री से. तक चला जाता है। जनवरी सबसे ठंडा महीना होता है। इस समय कालाहांडी शहर घने कोहरे से ढक जाता है और विजि़बिलिटी कम हो जाती है।