Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कालाहस्ती » मौसम

कालाहस्ती मौसम

अक्टूबर और फरवरी महीनों के बीच का समय श्रीकालाहस्ती की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय है, जब यहां गर्मियां झुलसाने वाली नहीं बल्कि वातावरण को गर्म रखती हैं। नमी का स्तर भी गिर जाता है जो पर्यटन स्थलों के भ्रमण को आरामदायक बना देता है। इन महीनों के दौरान शहर में कई त्योहार मनाए जाते हैं और सैलानियों को इस दौरान शहर की यात्रा करना पसंद है।

गर्मी

आंध्र प्रदेश के अन्य शहरों की तरह, श्रीकालाहस्ती में भी गर्मियां गर्म, नम और असहनीय होती है। गर्मियों के मौसम में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जिसके कारण घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो सकता है। गर्मियों की शुरुवात फरवरी के अंत में होती है और मई के अंत तक रहती हैं।

मानसून

मानसून मध्य जून में शुरु होकर अगस्त के अंत तक रहता है। यह शहर मानसून में हलकी तथा भारी वर्षा को अनुभव करता है। हवा के अनुसार यहां मूसलाधार वर्षा भी हो सकती है। तापमान में आई गिरावट के कारण मौसम खुशनुमा हो जाता है लेकिन यह अधिक वर्षा का कारण भी बन सकता है।

सर्दी

श्रीकालाहस्ती की सर्दियां भारत के उत्तरी भाग से विपरीत है। सर्दियां दिसंबर के महीने में शुरू होता है और फरवरी के मध्य तक रहती है। इन तीन महीनों में मौसम सुहाना बना रहता है और तापमान 32 डिग्री पर स्थिर रखता है। रात में यहां ठंड हो जाती है लेकिन राते कभी सर्द नहीं होती।