बौद्ध मंदिर का वर्णन करने के लिए प्राचीन और शांत, दो शब्द पर्याप्त होते है। यहां का पूजा हॉल, शांत होता है और पूरा वातावरण बेहद शांतिमय होता है। इस मठ की देखरेख के अभाव के कारण यहां की वास्तुकला की चमक खोती जा रही है।
इस मठ का नए सिरे से जीर्णोदार किया जा सहा है। इस स्थान पर आकर पर्यटक, युवा लामा को देख सकते है जो ऊर्जा से भरपूर और धर्म को दिल से स्वीकार करने वाले होते है। आप उनकी जीवन शैली को उनके अंदाज में देख सकते है। पर्यटकों को अनुशंसित किया जाता है कि वह सूर्यास्त के समय यहां की सैर के अवश्य जाएं, इस समय यहां का माहौल सबसे अच्छा लगता है।