Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कल्पा » मौसम

कल्पा मौसम

कल्‍पा यात्रा का सर्वश्रेष्ठ समय गर्मी का मौसम है, जो अप्रैल और जून के महीने के बीच रहता है। जगह की जलवायु इस समय के दौरान सुखद रहती है अतः पर्यटक चारों ओर घूम सकते हैं और जगह की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें सकते हैं।

गर्मी

(अप्रैल-जून): कल्‍पा में गर्मी का मौसम अप्रैल और जून के महीने के बीच रहता है। इस दौरान, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहता है। गर्मियों के दौरान इस जगह पर आने वाले यात्रियों को हल्के ऊनी कपड़े ले जाना चाहिए

मानसून

(जुलाई-सितंबर): कल्‍पा में मानसून के दौरान अप्रत्याशित वर्षा होती है इस समय इस जगह का तापमान मध्यम रहता है इस समय के दौरान कल्‍पा की यात्रा की योजना बना यात्रियों को अपने साथ बारिश से बचने के उचित साधन ले जाना चाहिए

सर्दी

(अक्टूबर-मार्च): कल्‍पा में सर्दियों के दौरान मौसम अत्यंत ठंडा रहता है यात्रियों को सर्दियों के दौरान इस जगह की यात्रा का सुझाव नहीं दिया जाता है क्योंकि न्यूनतम तापमान -10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला जाता है। सर्दियों के दौरान अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियाया है।