कोट्टामुंडा कांच मंदिर, कालपेट्टा का अन्य प्रसिद्ध जैन मंदिर है। यह कोट्टामुंडा कांच मंदिर, वेल्लरीमाला के पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित है। यह कांच मंदिर महान जैन संत पार्श्वनाथ स्वामी के सम्मान में बनवाया गया था। कोट्टामुंडा कांच मंदिर को लगभग हजारों कांच से सजाया गया है, इसी कारण इसे कांच मंदिर कहा जाता है।
पूरे मंदिर में कांच इस तरीके से सेट हैं कि वह मंदिर के मुख्य हॉल में रखी मूर्ति का प्रतिबिंब बनाते हैं। यह मंदिर, कांच के कारीगरी और कौशल का बेजोड़ नमूना है। कोट्टामुंडा कांच मंदिर, कालपेट्टा से 20 किमी. की दूरी पर स्थित है। अगर आप कालपेट्टा की सैर पर आते हैं तो एक बार इस मंदिर में अवश्य दर्शन करने आएं। आप यहां आकर वाकई में मजे करेंगे और सुनहरी यादों को साथ लेकर जाएंगे।