ग्रीन पार्क जिसे ग्रीन स्टेडियम भी कहा जाता है कानपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे स्थित है। इस पार्क का नाम इंग्लिश महिला मैडम ग्रीन के नाम पर पड़ा जो स्वतंत्रता के पहले इस स्थान का उपयोग घुड़सवारी के लिए करती थी। यह पार्क यू. पी. की क्रिकेट टीम के लिए खेलने का मैदान है।
यह बहुउद्देश्यीय स्टेडियम फ्लड लाईट सुविधा से युक्त है और यहाँ 60,000 दर्शक बैठ सकते हैं। इस पार्क में कई अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं। इस स्टेडियम का अनोखा गुण यह है कि यहाँ विद्यार्थियों के बैठने के लिए विशेष स्थान है जिसे स्टूडेंट्स गैलरी कहा जाता है। इसमें वीडियो स्क्रीन लगे हुए हैं और विश्व का सबसे बड़ा हाथों से संचालित स्कोरबोर्ड लगा है।
यह वह स्थान है जहाँ अजेय ऑस्ट्रेलिया की टीम को दिसंबर, 1959 में भारतीय खिलाडियों ने हराया था। यह पार्क कई महान भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों का गवाह है जिसमें सुभाष गुप्ते, जसुभाई पटेल, मॉलकॉलम मार्शेल, सुनील गावस्कर, गुंडप्पा विश्वनाथ, कपिल देव, अनिल कुंबले और मोहम्मद अज़हरुद्दीन शामिल हैं जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।