निसंदेह ठंड का मौसम यहाँ की यात्रा के लिए सबसे अच्छा है। अक्टूबर से मार्च के बीच यहाँ की यात्रा की जा सकती है। इस दौरान अनेक मेले और त्योहार भी होते हैं। पर्यटकों सलाह दी जाती है कि वे अपने साथ पर्याप्त गर्म कपड़े लेकर जाएँ।
गर्मी का मौसम बहुत गर्म होता है जो मार्च में प्रारंभ होता है और जून तक रहता है। गर्मियों के दौरान निम्नतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहता है जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक होता है। दिन भर गर्म हवाएं चलती है जिसके कारण रहने में असुविधा होती है। इस दौरान यहाँ की यात्रा करना उचित नहीं है।
करंजिया में औसत वर्षा होती है। मानसून का मौसम जुलाई में प्रारंभ होता है और सितंबर तक रहता है।मानसून का मौसम यहाँ के निवासियों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत प्रदान करता है। इसकी उच्च ऊंचाई के कारण मानसून के दौरान यहाँ लगातार अंतराल पर मूसलाधार वर्षा का अनुभव होता है। इस दौरान पास के क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा रहता है अत: इस दौरान यहाँ की यात्रा करने में समस्या आ सकती है।
ठंड का मौसम सामान्य ठंडा होता है जब तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। ठंड का मौसम अक्टूबर में प्रारंभ होता है और फरवरी में समाप्त होता है। दिन सामान्य ठंडे होते हैं जबकि रातें अधिक ठंडी होती हैं।