जंगला एक शहर है जो जंस्कार तहसील में स्थित है और पदुम शहर से लगभग 35 किमी. की दूरी पर स्थित है। सर्दियों के दौरान, जंगला से पदुम तक बहने वाली नदी जंस्कार पूरी तरह से कठोर बर्फ की चादर के रूप में जम जाती है। यह बर्फ इतनी सख्त हो जाती है कि लोगों का वजन आराम से सह सकती है और इस पर चलकर आराम से अन्य कार्य भी कर लेते हैं।
इस बर्फ की परत को स्थानीय लोग चादर के नाम से जानते हैं। बर्फ से ढकी इन नदियों के किनारों पर छोटी - छोटी गुफाएं होती है जो वहां के लोगों को रात में ठहरने के लिए या पर्यटकों को रात में कैम्प लगाने के लिए सुविधाजनक होती हैं। जंगला, गर्मियों के दिनों में ट्रैकर्स और पर्यटकों को एक बेस कैम्प की सेवा प्रदान करता है।