जय संतोषी माता मंदिर, कारवार से 4 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर, काली नदी के तट पर बना हुआ है। जैसा कि नाम से ही प्रतीत होता है कि इस मंदिर में संतोषी माता की पूजा की जाती है जो भगवान गणेश की पुत्री है। देवी संतोषी माता, शक्ति और बल की देवी है जो अपने भक्तों पर हमेशा असीम कृपा बनाएं रखती है, ऐसा यहां के स्थानीय लोगों का मानना है।
यहां हजारों भक्त मंदिर में आकर दर्शन करते है और उस समय पर आयोजित उत्सव में भाग लेते है। इस मंदिर में मंगलवार और शुक्रवार के दिन, दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस उत्सव के दौरान, पूरा मंदिर दीयों से जगमगाता है। यहां मनाया जाने वाला उदागी लक्ष्यदीपोत्सव, सावन के महीने में आयोजित होता है।
इसके अलावा, इस मंदिर में मनाएं जाने वाले त्यौहारों में से मंगला कार्या, नवरात्रि, पल्लकी उत्सव और व्रुत - उदयपान आदि को भी धूमधाम से मनाया जाता है। कारवार की यात्रा के दौरान, पर्यटक इस मंदिर तक पब्लिक यातायात साधनों जैसे - बस, टैक्सी या कैब आदि से आसानी से पहुंच सकते है। ऐसा माना जाता है कि कारवार में आकर, इस मंदिर के उत्सवों का आनंद जरूर उठाना चाहिए, वरना आपका मज़ा अधूरा ही रह जाएगा।