Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कश्मीर » मौसम

कश्मीर मौसम

कश्मीर के भ्रमण के लिए आदर्श समय मार्च और अक्टूबर के बीच है। इस दौरान यहां का मौसम सुखद होता है जो इस स्थान की सैर के लिए आदर्श समय है। दिसंबर से मार्च का समय खेल प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए उपयुक्त है।

गर्मी

(मई से अगस्त): पूरे गर्मी के मौसम में कश्मीर का मौसम सुखद होता है। यहां गर्मियों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नही जाता जिसके कारण यह स्थान देश के बाकी हिस्सों की तुलना में ठंडा होता है। यह मौसम पर्यटकों के लिए इस स्थान की सैर को सुविधाजनक बनाता है।

मानसून

(जुलाई से सितंबर): कश्मीर में मानसून का मौसम जुलाई में प्रारंभ होता है और सितंबर तक होता है। राज्य के इस भाग में सामान्य वर्षा होती है। यदि पर्यटक इस मौसम के दौरान यहां की यात्रा कर रहें हैं तो उन्हें बारिश का सामान साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

सर्दी

(दिसंबर से मार्च): कश्मीर में बहुत ज़्यादा ठंड पड़ती है। इस स्थान की वार्षिक बर्फबारी यहां की सुंदरता को और अधिक बढ़ा देती है। इस दौरान यहां ठंड के खेल जैसे स्कीइंग, ट्रेकिंग और अन्य खेले जा सकते हैं।