Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » क्‍योंझर » मौसम

क्‍योंझर मौसम

क्‍योंझर की सैर का सबसे अच्‍छा समय नबंवर के महीने में होता है। इस दौरान पर्यटकों को सैर के लिए आना चाहिए। इस मौसम में जलवायु उदार रहती है। क्‍योंझर में गर्मी के दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है औश्र शाम के दौरान तापमान गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस हो जाता है। पर्यटक गर्मी के अलावा अन्‍य मौसम में भी सैर के लिए आ सकते है।

गर्मी

क्‍योंझर में गर्मी का मौसम गर्म और शुष्‍क होता है। यहां गर्मियां मार्च से मई तक पड़ती है। क्‍योंझर में गर्मी के दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है औश्र शाम के दौरान तापमान गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस हो जाता है। गर्मी के मौसम में क्‍योंझर की सैर करना सही नहीं है।

मानसून

क्‍योंझर में मानसून के दिनों में भारी बारिश होती है। यहां मानसून की शुरूआत, जून से लेकर सितम्‍बर अंत तक होती है। जिले में तीन माह तक बारिश होती है। इस दौरान जन - जीवन अस्‍त व्‍यस्‍त हो जाता है। पर्यटकों को मानसून के दौरान न आने की सलाह दी जाती है। कभी - कभार मानसून अक्‍टूबर तक चलता है।

सर्दी

क्‍योंझर में सर्दियां काफी ठंडक वाली होती है। इस दौरान तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। सर्दियां दिसम्‍बर से फरवरी तक सबसे ज्‍यादा पड़ती है। इस दौरान आने वाले पर्यटकों को साथ में ऊनी कपड़े लाने की सलाह दी जाती है।