चतुर्भुज मंदिर खजुराहो मंदिरों के दक्षिणी समूह में आता है। यह 1100 ई. में बनाया गया था। पश्चिम दिशा में बना यह मंदिर एक चैकोर मंच पर स्थित है जहाँ पहँचने के लिए दस सीढि़याँ चढ़नी होती है। इस मंदिर के भव्य प्रवेशद्वार पर हिंदु धर्म की त्रिशक्ति ब्रह्मा, विष्णु और महेश के चित्रों की नक्काशी की गई है।
इस मंदिर का मुख्य आकर्षण भगवान विष्णु की चार भुजाओं वाली 9 फीट ऊँची मूर्ति है। मंदिर में अन्य हिंदु देवता जैसे विष्णु का नरसिंह अवतार तथा शिव का अर्धनारीश्वर अवतार की मूर्तियाँ भी हैं। इस मंदिर में एक गुफा, शिकारा, अर्धमंडप और महामंडप स्थित है।अनेक पौराणिक चरित्रों की नक्काशी इस मंदिर की सजावट करती हैं। इस जगह आने वाले यात्रियों के लिए मंदिर की अद्भुत वास्तुकला एक दिलचस्प नज़ारा प्रस्तुत करती है।