जैन संग्रहालय जैन धर्म की मूर्तियों के संरक्षण और प्रदर्शन के लिए समर्पित है। यह प्रदर्शन के लिए 1987 में खोला गया था। यह जैन मंदिर के परिसर में ही स्थित है। संग्रहालय की गोलाकार इमारत को स्थानीय लोग साहू शांतिप्रसाद जैन कला संग्रहालय भी कहते हैं।
इस संग्रहालय में जैन धर्म की मूर्तियों का बहुत बड़ा कलेक्शन है। यहाँ ऐसी सौ से भी ज़्यादा मूर्तियाँ हैं। इस संग्रहालय में एक गोलाकार आधुनिक गैलरी है। अनेक मूर्तियों जैसे 24 तीर्थंकर, यक्षी तथा जैन संस्कृति और परंपरा से संबंधित बहुत सारी अन्य महत्वपूर्ण चित्रों से यह गैलरी भरी हुई है।
इस संग्रहालय का प्रवेशद्वार वाकई देखने लायक है। यहाँ आने वालों का स्वागत सीढि़यों के दोनों ओर लगाई गई ’मकर तोरण’ से किया जाता है। इस जगह की बेहतरीन कलेक्शन यहाँ की यात्रा को खुशनुमा बना देती है।