रानेह झरना खजुराहो शहर से 22कि.मी. दूर छतरपुर जि़ले में स्थित है। केन नदी पर बना यह एक शानदार झरना है। केन नदी 5कि.मी. लंबी और 30मी. चैड़ी एक घाटी बनाती है। यह घाटी शुद्ध क्रिस्टेलाइन ग्रेनाइट से बनी है जिसमें गुलाबी, लाल और कभी ग्रे रंगों को प्रदर्शित करती है।
विभिन्न आकारों के बहुत सारे झरने इस घाटी में गिरते हैं। इनमें से कुछ सालभर यहाँ रहते हैं जबकि कुछ छोटे झरने गर्मियों में सूख जाते हैं और मानसून में अपने पूरे जोश में होते हैं। रानेह झरना पन्ना राष्ट्रीय पार्क के पास बहता है। यह जगह बहुत शानदार है। जंगलों की हरियाली और झरने का चमकदार पानी इस जगह को बहुत सुंदर बनाते हैं। यहाँ आने वाले लोग अपने साथ प्रकृति और सुंदर नज़ारों की अद्भुत यादें ले जाते हैं।