आदिवासी और लोक कला का राज्य संग्रहालय खजुराहो का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह खजुराहो के चंदेल सांस्कृतिक परिसर के अंदर स्थित है। यह संग्रहालय बहुत बड़ा नहीं है लेकिन इसका कलेक्शन बहुत समृद्ध है।
इस संग्रहालय में भारतीय लाइफस्टाइल, उसकी परंपराओं और संस्कृति तथा व्यापार अज्ञेर अन्य स्रोतों के माध्यम से विदेशी संस्कृति के साथ इस देशी संस्कृति का मिश्रण दर्शाया गया है। इस संग्रहालय में पास के जंगलों में रहने वाली जनजाति और लोककला का एक समृद्ध और अद्वितीय संग्रह है। आदिवासी जीवन की अनेक कलाकृतियाँ इस संग्रहालय में संरक्षित हैं।
इस जगह आदिवासी जीवन की परंपराओं और रिवाज़ों का एक संक्षिप्त इतिहास मौजूद है। इस संग्रहालय की गैलरियों में टेराकोटा, वुड क्राफ्ट, मेटल क्राफ्ट, लोकचित्र आदि का एक बड़ा कलेक्शन है। खजुराहो आने पर आप इस संग्रहालय में ज़रूर आएं।